16 Apr 2024, 10:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप 2019 : भारत का आज अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 10:19AM | Updated Date: Jun 22 2019 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 28वां मैच आज साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा। यह मैच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में एक तरफ टीम इंडिया है, जिसने अभी तक अपना कोई भी मैच नहीं हारा है और दूसरी तरफ सभी मैचों में हार का सामना करने वाली अफगानिस्तान है। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।
 
भारतीय टीम को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आज के मैच में भी टीम इंडिया अपने विजय क्रम को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली , लोकेश राहुल का भी प्रदर्शन दमदार रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »