25 Apr 2024, 07:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या की तारीफ कर बुरे फंसे रणवीर - WWE के वकील ने भेजा नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 3:58PM | Updated Date: Jun 21 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने पिछले रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक खेल का भरपूर आनंद लिया जो कि उनकी सोशल मीडिया पोस्टों से ज़ाहिर है, जिसमें वह अपने आगामी स्पोट्र्स ड्रामा की तैयारी के सिलसिले में भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात करते हुए देखे जा सकते हैं। रणवीर ने ट्वीट किया था.. ईट, स्लीप, कॉन्क्वर, रिपीट..
 
जहां एक तरफ यह रणवीर के लिए मनोरंजन से भरपूर है, वहीं उनके ट्वीट पर जब डब्ल्यूडब्ल्यूई के मैनेजर पॉल हेमैन की नज़र पड़ी तो पॉल ने इस सुपरस्टार पर शब्द उड़ाने का आरोप लगाया। प्रशंसकों को याद होगा कि हेमैन ने लैसनर को हर बार रिंग में उतरते समय उत्साहित करने के लिए.. ईट, स्लीप, कॉन्क्वर, रिपीट.. का नारा बुलंद किया था। लैसनर के डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी के वक्त यह नारा काफी लोकप्रिय हो गया था और यहां तक कि रिंग में लैसनर द्वारा पहने जाने वाले आउटफिट्स पर भी इसे प्रिंट करवाया जाता है। रणवीर ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »