29 Mar 2024, 03:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खतरे में है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 3:55PM | Updated Date: Jun 21 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अब तक टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने सबसे ज्यादा 319 रन बनाए हैं। जिसमें दो ताबड़तोड़ शतक भी शामिल है।  लेकिन उनका एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में है। आने वाले दिनों में रोहित का ये रिकॉर्ड टूट सकता है। ऐसे में उन्हें कुछ बड़े शतक लगाने होंगे। रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा 7 बार डेढ़ सौ से ज्यादा रनों की पारी खेली है। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
 
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।  गुरुवार को वॉर्नर ने वनडे में छठी बार 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली।  ये वर्ल्ड कप में दूसरा मौका था, जब उन्होंने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वैसे पिछले हफ्ते रोहित शर्मा भी एक और डेढ़ से ज्यादा रनों की पारी खेल सकते थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वो 140 रन बना कर आउट हो गए। 
 
इस हफ्ते रोहित का एक और बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। 
 
रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बरकरार है। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 3 डबल सेंचुरी लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में 209 रन, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और फिर 2017 में मोहाली के मैदान पर नाबाद 208 रन। इस मंजित तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए मुश्किल चुनौती होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »