28 Mar 2024, 22:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पॉवरेड से प्रदर्शन बढ़ेगा: धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:38AM | Updated Date: Jun 20 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल स्पोर्ट्स ड्रिंक पॉवरेड का प्रचार करेंगे। कोका-कोला इंडिया ने ‘पॉवरेड’ लॉन्च किया है। यह एक स्­पोर्ट्स ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत दूर करता है और खिलाड़ियों तथा फिटनेस प्रेमियों को शक्ति प्रदान करता है।

पॉवरेड का प्रचार शीर्ष क्रिकेटर महेन्द्र सिह धोनी करेंगे। पॉवरेड आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का ऑफिशियल स्पोर्ट्स ड्रिंक भी है। इस भागीदारी पर धोनी ने कहा, ‘‘खेल ही मेरा जीवन है और मुझे परिभाषित करता है। सहनशीलता और उच्चतम प्रदर्शन हमारे खेल का अभिन्न अंग है। भारत में पॉवरेड के आने से यहां के खिलाड़ी और फिटनेस प्रेमी थकान से मुक्ति पाएंगे और उनका प्रदर्शन उन्नत होगा। ऐसे ब्राण्ड के साथ जुड़कर मैं खुश हूं  जिसे खेल वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित किया गया है, ताकि हमारे प्रदर्शन का स्तर उच्च हो।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »