19 Apr 2024, 15:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बड़ा झटका - वर्ल्‍ड कप से बाहर हुआ शिखर धवन, ऋषभ पंत को मिला मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 5:25PM | Updated Date: Jun 19 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन बाएं हाथ के अंगूठे की चोट की वजह से आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं। धवन को शुरुआत में पहले 10 दिनों के लिए आराम दिया गया था, लेकिन उनके समय पर इस चोट से न उबर पाने के बाद अब उन्हें स्वदेश लौटना होगा। BCCI ने ट्वीट में बताया कि धवन चोट की वजह से बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। उन्हें फिट होने में जुलाई मध्य तक का वक्त लगेगा। अब शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। 
 
शिखर धवन को ये चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 117 गेंदों की 109 रन की तूफानी पारी के दौरान पैट कमिंस की एक उठती हुई गेंद अंगूठे पर लगने से लगी थी। बाद में हुए स्कैन में धवन के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। इस चोट की वजह से धवन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में टीम इंडिया की हिस्सा नहीं थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »