28 Mar 2024, 19:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के लिए ‘जीत पे अपना हक है’ गीत रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 6:20PM | Updated Date: Jun 18 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की जानीमानी मोबाईल कंपनी ओप्पो ने विश्वकप में खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए ‘जीत पे अपना हक है’ नाम का गीत रिलीज किया है। ओप्पो ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह गीत लांच किया है। यह गीत ओप्पो का ‘इंडिया गीव योर हर्ट’ अभियान के तहत रिलीज किया गया है। इस गीत को संगीत निर्देशक मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। इस अभियान की शुरुआत में ओप्पो ने क्रिकेट प्रशंसकों को आमंत्रित किया था कि वे ओप्पो बिलियन बीट्स एप्प के जरिए दिल के धड़कने से क्रिकेट को लेकर अपने जुनून को प्रदर्शित करें जिसके बाद हजारों प्रशंसकों के हर्ट्स बीट्स को इस गीत में इस्तेमाल किया गया है इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव और शिखर धवन जैसे भारतीय क्रिकेटरों की हर्ट्स बीट्स को भी इस्तेमाल किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »