20 Apr 2024, 16:20:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास - बनाएं कई रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:38PM | Updated Date: Jun 18 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लगातार दूसरे शतक की सहायता से बांग्लादेश ने सोमवार को वेस्टइंडीज को आसानी से सात विकेट से शिकस्त दी। विंडीज टीम के खिलाफ उन्होंने 99 गेंदों पर नाबाद 124 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।  
 
इस पारी के दौरान उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए। वह छह हजार रन और 250 विकेट का डबल सबसे तेज गति से पूरा करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। शाकिब ने ये उपलब्धि अपने वनडे करियर के 202वें वनडे की 190वीं पारी के दौरान हासिल की।
 
इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, द अफ्रीका के जैक्स कालिस और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। वहीं उन्होंने वनडे में सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने के मामले में श्रीलंका के चामिंडा वास और भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ा। 
सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने के मामले में शाकिब ने भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के शिवनरायण चंद्रपॉल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी की।
 
इस मामले में वह भारत के युवराज सिंह और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा पीछे छोडऩे में कामयाब रहे। शाकिब एक विश्वकप में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 121 रन की पारी खेली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »