20 Apr 2024, 06:36:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली का मुरीद हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कह दी बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 11:28AM | Updated Date: Jun 18 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में भिड़ी थीं तब विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ का मजाक उड़ा रहे प्रशंसकों को चुप रहने और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की सराहना करने कहा था। अब स्मिथ ने कोहली के उस कदम को लाजबाव बताया है। स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच के बाद कहा, 'विराट ने जो किया वो बेहतरीन था। मैं ईमानदारी से कहूं तो भीड़ क्या कहती है मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इन चीजों को ब्लॉक करता हूं, लेकिन कोहली ने जो किया वो लाजबाव था। 
 
स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बीते साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लग गया था।  यह दोनों एक साल के प्रतिबंध के बाद विश्व कप में खेलने आए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून को खेले गए मुकाबले के दौरान कुछ भारतीय प्रशंसकों ने स्मिथ को हूट करने की कोशिश की थी लेकिन कोहली ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। बाद में कोहली ने कहा था कि किसी खिलाड़ी के प्रति भारतीय दर्शकों का ऐसा बर्ताव देश का नाम खराब करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »