20 Apr 2024, 07:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 3:43PM | Updated Date: Jun 15 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला तो बारिश की वजह से खराब हो गया। लेकिन टूर्नामेंट में टीम इँडिया का निगाहें अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर रहने वाली है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला खेला जाएगा।
 यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारतीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया कैसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। दरअसल शिखर धवन चोटिल हैं और वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। धवन का टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट नहीं किया है और इसलिए भारत मौजूदा 15 खिलाड़ियों में से किसी से धवन की पूर्ति करेगा।
 
माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ धवन की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी़ करते हुए नजर आएंगे ।इसके अलावा नंबर चार की जिम्मेदारी अब दिनेश कार्तिक को दी जा सकती है। 
 
नंबर पांच पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी होंगे। वहीं टीम में एक बदलाव कुलदीप यादव की जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है। प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या और केदार जाधव भी हिस्सा हो सकते हैं। वहीं प्रमुख तेज गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह। इसके अलावा स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल भी पाकिस्तान के खिलाफ उतर सकते।विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड है और वह इस अभ भी कायम रखना चाहेगी पर दोनों टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »