17 Apr 2024, 05:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक से भिड़ने से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये दिग्‍गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 12:46PM | Updated Date: Jun 15 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सबसे बड़े मैच इंडिया और पाकिस्तान के पहले ऋषभ पंत इंग्लैंड पहुंच गए हैं और टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। पंत शिखर धवन के कवर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की एक फोटो वायरल होने लगी, जिससे उनके इंग्लैंड पहुंचने की पुष्टि हुई है।
 
बीसीसीआई ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं बल्कि कवर के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया है। हालांकि धवन अपनी चोट से कितनी जल्दी उबर सकते हैं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »