29 Mar 2024, 15:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन को लेकर आई ये बड़ी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 12:16PM | Updated Date: Jun 14 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिखर धवन की चोट को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने शिखर धवन की चोट को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि हम शिखर धवन को हल्की गेंद से टेस्ट करने वाले हैं जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय लेवल की गेंद से अभ्यास कराया जाएगा जो बहुत बड़ा चैलेंज है। यदि वह इसमें पास होते हैं तो यह हमारी टीम के लिए बहुत ही अच्छी बात होगी।
 
बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन का अंगूठा पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गया। उनका मंगलवार के दिन स्कैन कराया गया तो पता चला कि उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। इस वजह से उनको 3 हफ्तों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।
 
न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच रद्द होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन को लेकर कहा कि शिखर के हाथ में कुछ हफ्तों तक प्लास्टर रहेगा। इसके बाद उनकी दोबारा जांच होगी। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। वह आखिरी लीग मैचों और सेमीफाइनल में खेलेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »