25 Apr 2024, 17:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन की जगह अब इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:32PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 3 सप्ताह के लिए विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। अब टीम में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत शिखर धवन की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ऋषभ पंत को श्रेयस अय्यर,अंबाती रायडू, पृथ्वी शॉ,मयंक अग्रवाल, मनीष पांडेय और अंजिक्य रहाणे से काफी कड़ी टक्कर मिल रही है। वर्तमान में अंजिक्य रहाणे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए अजिंक्य रहाणे को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।
 
अंबाती रायडू को भी शिखर धवन की जगह पर मौका मिल सकता है। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को वनडे क्रिकेट का कुछ खास अनुभव नहीं है। लेकिन मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों के विरुद्ध जो प्रदर्शन किया उससे उनको मौका मिल सकता है। पृथ्वी शॉ भी ओपनिंग के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
 
बता दें कि वर्तमान में भारतीय टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर मौजूद है। भारतीय टीम को जल्दी ही शिखर धवन की जगह नया खिलाड़ी टीम में शामिल करना होगा। गुरुवार के दिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए मैच में नाथन कूल्टर नाइल उछाल लेती गेंद पर शिखर धवन के अंगूठे में चोट लग गई। उनको काफी दर्द हो रहा था। इसके बावजूद भी उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार 117 रनों की पारी खेली। हालांकि वो फील्डिंग करने नहीं आए। शिखर धवन का स्केन होना है जिसके बाद ही उनकी बीमारी का पता चलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »