19 Apr 2024, 23:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

6 गेंद पर 6 छक्‍के खाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने युवराज को लेकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:58PM | Updated Date: Jun 11 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। युवराज सिंह के बीते दिन संन्यास लेते ही उनके सम्मान में पूरा विश्व क्रिकेट झुक गया है। युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद तमाम फैंस बहुत ज्यादा भावुक नजर आ रहे हैं।इसके अलावा भी कई दिग्गज खिलाडी़ युवराज सिंह के संन्यास पर भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी युवराज सिंह को शुभकामनाए दीं हैं। बता दें कि 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड को ही युवराज सिंह ने 6 बॉल पर छह छक्के लगाए थे।
 
उस वक्त स्टुअर्ट ब्रॉड युवा गेंदबाज़ थे और उनकी जमकर धुनाई युवराज सिंह ने की थी।युवराज सिंह के संन्यास लेने पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बीते वक्त को याद करते हुए कहा - मैं उस समय 19 साल का था ,डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी करने की कला और अनुभव मेरे पास नही थी। युवी गेंद को बहुत बढ़िया तरीके से हिट कर रहे थे। मैं अब भी सोचता हूं कि मैं 6 बार स्लोर गेंद मार सकता था। 
 
लेकिन वह जबरदस्त अंदाज हिटिंग कर रहे थे मैं उस दिन को नकरात्मक रूप में देख सकता हूं लेकिन यह सच है कि युवराज सिंह के 6 छक्कों ने मुझे अच्छा गेंदबाज़ बनाया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर युवराज सिंह को रिटायरमेंट की बधाई दी है। स्टुअर्ट ब्रॉड ही नहीं विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों युवराज सिंह को सलाम किया है । युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए लंबे वक्त क्रिकेट खेला। हालांकि यह बदकिस्मती रही है कि युवराज सिंह को एक विदाई मैच नहीं मिल पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »