19 Apr 2024, 21:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह के संन्यास पर इस अभिनेत्री ने कहीं बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:54PM | Updated Date: Jun 11 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 2011 के विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवराज सिंह के इस ऐलान के बाद तमाम क्रिकेट के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं। ना सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि फिल्मी दुनिया से भी लोग युवराज सिंह को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। युवराज सिंह की पूर्व प्रेमिका किम शर्मा ने भी युवराज सिंह के रिटायरमेंट के बाद ट्ववीट करके उन्हें बधाई दी है।
 
किम शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए युवराज सिंह को याद किया। उन्होंने लिखा कि युवराज सिंह आप जबरदस्त खेले, आपके लिए खड़े होकर सम्मान, आपने खेल में कई ना भूलने वाले पल दिए। उम्मीद करती हूं कि आपके जीवन की अगली पारी भी हेजल कीच के साथ जबरदस्त हो। ना सिर्फ किम शर्मा बल्कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी युवराज सिंह को ट्वीट अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि और इसी के साथ एक युग का अंत हो गया। आप पर गर्व है, अब अगले चैप्टर की ओर, लव यू युवराज।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »