28 Mar 2024, 18:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

माहि ने स्टार्क की गेंद जड़ा ऐसा छक्का, कोहली को बनाया दीवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 1:36AM | Updated Date: Jun 10 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मैच में भारतीय बल्‍लेबाजों ने जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी की सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन(117), कप्‍तान विराट कोहली(82), रोहित शर्मा( 57) की बड़ी पारियों के बूते टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 352 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्‍कोर खड़ा करने का कीर्तिमान बनाया है। वहीं वर्ल्‍ड कप में दूसरी बार भारत के टॉप-3 बल्‍लेबाजों ने 50 से ज्‍यादा का स्‍कोर बनाया. इस मैच में धवन ने 109 गेंदों पर 16 चौके लगाए।

वनडे में धवन का यह 17वां जबकि विश्व कप मुकाबलों में तीसरा शतक है। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। इनके अलावा, हार्दिक पांड्या (48), ने अहम योगदान दिए। धोनी पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्‍होंने 14 गेंद में 3 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 27 रन बनाए धोनी ने आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए और उन्‍होंने 193 की स्‍ट्राइक से रन बनाए. उनका एकमात्र छक्‍का मिचेल स्‍टार्क की गेंद पर आया। यह शॉट काफी जबरदस्‍त था. उन्‍होंने यह शॉट 49वें ओवर की पहली गेंद पर लगाया स्‍टार्क की गेंद लेग स्‍टंप पर पड़ी जिसे धोनी ने डीप स्‍क्‍वेयर लेग के ऊपर से दर्शकों के बीच भेज दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »