20 Apr 2024, 11:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया के विकेटकीपर बोले - वर्ल्‍ड कप में हम पूरी ताकत के साथ खेलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 12:51PM | Updated Date: May 19 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने कहा कि उनकी टीम आगामी क्रिकेट विश्वकप में विपक्षी टीम के खेल के अनुसार अपने गेमप्लान को बदलने के बजाय पूरी मजबूती के साथ खेलने पर ध्यान देगी। आईसीसी ने  एलेक्स केरी के हवाले से कहा कि, हमने एक निश्चित गेम खेलने की शैली को पा लिया है, जो विपक्षी टीम के खिलाफ पिछले 8 मैचों में सफल रहा है। यह हमारे खेल की मजबूती है। वर्ल्‍ड कप में हर टीम के पास अपनी ताकत है। विपक्षी टीम के खेल शैली के बारे हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। यही वह जगह है जहां हम विचलित होते हैं कि वास्तव में हम कितने अच्छे हैं।
 
पिछले कुछ महीनों में हम अपनी सफलता की तैयारी कर रहे हैं। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ टीम में वापस आ गए हैं। एरोन फिंच भी अच्छे फॉर्म में हैं। हमें बहुत उत्साहित खिलाड़ी मिले हैं। उत्साही खिलाड़ी केरी, पूर्व विश्वकप विजेताओं रिकी पोंटिंग (सहायक कोच) और ब्रैड हैडिन (फील्डिंग कोच) के साथ प्रीमियर टूर्नामेंट में जाने के लिए बहुत ही विश्वस्त लग रहे हैं, जो सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में वह उनके साथ रहेंगे। 
 
केरी ने कहा कि हमें ब्रैड हेडिन जिन्होंने पिछला विश्वकप खेला था, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। जल्द ही रिकी पोंटिंग से मिलना है। हमें पिछले विश्वकप में खेलने वाले बहुत सारे खिलाड़ी मिले हैं। हम लोग इन खिलाड़ियों के समूह से बहुत सारा ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। जब हम लोग इनसे मिलते हैं तब हमें बहुत दबाव का अनुभव होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »