29 Mar 2024, 03:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के मास्टर क्लास के बावजूद चेन्नई एक रन से हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:47AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 84 रन की जबरदस्त पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों आईपीएल- मुकाबले में रविवार को रोमांचक संघर्ष में एक रन से हार सामना करना पड़ा जिससे चेन्नई का प्लेऑफ में जाने का इंतजार बढ़ गया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और धोनी ने पहली पांच गेंदों पर 4,6,6,2,6 रन जड़ दिए। अंतिम गेंद पर चेन्नई को दो रन की जरूरत थी और धोनी गेंद चूकने पर एक रन लेने की कोशिश की लेकिन शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए। धोनी ने अकेले अपने दम पर मैच को रोमांचक बना दिया। बेंगलुरु ने सात विकेट पर 161 रन बनाये जबकि चेन्नई ने आठ विकेट पर 160 रन बनाये। धोनी ने मात्र 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84 रन ठोके जो ट्वंटी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। चेन्नई की 10 मैचों में यह तीसरी हार थी जबकि बेंगलुरु की 10 मैचों में यह तीसरी जीत थी।
 
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंबाज डेल स्टेन  ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर झकझोर दिया। शेन वाटसन ने स्टेन पर एक चौका लगाया लेकिन मार्कस स्टॉयनिस को कैच थमा बैठे। वाटसन ने पांच रन बनाये। मैदान पर उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को पहली ही गेंद यॉर्कर मिली और वह बोल्ड हो गए। लगातार दो विकेट मिलते ही बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली खुश हो गए और उन्होंने स्टेन को गले लगा लिया। शानदार फॉर्म में खेल रहे फाफ डू प्लेसिस ने स्कोरबोर्ड को ज्यादा तकलीफ नहीं दी और पांच रन बनाने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव का शिकार बन गए। डू प्लेसिस ने 15 गेंदें खेलीं और एबी डिविलियर्स को कैच थमाया। चेन्नई का तीसरा विकेट 17 के स्कोर पर गिरा। केदार जाधव ने दो चौके लगाए लेकिन उमेश की गेंद पर डिविलियर्स को कैच दे बैठे।
 
चेन्नई ने चौथा विकेट 28 के स्कोर पर गंवाया। अंबाटी रायुडू और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। धोनी ने 11वें ओवर में स्टॉयनिस पर छक्का मारा जबकि रायुडू ने 13वें ओवर में उमेश पर छक्का और चौका जमाया। चेन्नई के लिए हालात कुछ संभलते नजर आ रहे थे कि तभी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर रायुडू को बोल्ड कर दिया। रायुडू ने 29 गेंदों पर 29 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। रायुडू का विकेट 83 के स्कोर पर गिरा। धोनी ने 16वें ओवर में चहल की आखिरी गेंद पर सीधे छक्का मारकर चेन्नई के 100 रन पूरे कर दिए। इसी बीच रवींद्र जडेजा सिंगल चुराने की हड़बड़ी में रन आउट हो गए। जडेजा ने 12 गेंदों में 11 रन बनाये और चेन्नई ने छठा विकेट 108 पर गंवा दिया। 17 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 113 रन था और उसे अंतिम 18 गेंदों में 49 रन चाहिए थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »