20 Apr 2024, 15:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 11:42AM | Updated Date: Apr 17 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (50), डेविड मिलर (40) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन की चार गेंदों पर 17 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। मेहमान राजस्थान 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी।
 
मजबूत लक्ष्य के सामने राजस्थान को जिस तरह की तेज शुरुआत चाहिए थी वह उसे मिली, लेकिन आखिरी के ओवरों में उसके बल्लेबाज
तेजी से रन नहीं बना पाए। राहुल त्रिपाठी (50) और जोस बटलर (23) ने चार ओवर में टीम का स्कोर 38 कर दिया। बटलर पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए।
 
त्रिपाठी अकेले नहीं हुए। संजू सैमसन (27)ने बटलर की कमी पूरी की और त्रिपाठी का अच्छा साथ दिया। दोनों टीम को धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे। पंजाब के लिए यह साझेदारी खतरनाक हो रही थी जिसे तोड़ने के लिए अश्विन ने खुद गेंद थामी। अश्विन सफल भी रहे। अश्विन की गेंद पर स्वीप खेलने की कोशिश में संजू बोल्ड हो गए। इस समय राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था। 
 
त्रिपाठी ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपने 50 रन के तुरंत बाद वह पवेलियन लौट लिए। त्रिपाठी को भी अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई। राजस्थान के बल्लेबाज ने 45 गेंदें खेलीं जिनमें चार पर चौके लगाए। यहां से राजस्थान को 24 गेंदों पर 56 रनों की जरूरत थी। 
 
आईपीएल पदार्पण कर रहे एशले टर्नर खाता नहीं खोल पाए और अगले ओवर में मुरुगन अश्विन का शिकार बने। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर (1) मोहम्मद शमी की गेंद पर राहुल के हाथों लपके गए। यहां से राजस्थान की जीत नामुमकिन सी लग रही थी। हुआ भी रही। रहाणे (26), श्रेयस गोपाल (0) सस्ते में पवेलियन लौट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी की 11 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से खेली गई 31 रनों की पारी राजस्थान को तीसरी जीत नहीं दिला सकी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »