18 Apr 2024, 20:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : जीत के बाद क्रिस गेल ने अपनी ही टीम की बढ़ाई टेंशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 4:48PM | Updated Date: Apr 11 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल में मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्रिस गेल ने पीठ में दर्द की शिकायत की है। क्रिस गेल ने बुधवार को मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद पीठ में जकड़न होने की शिकायत की। माना जा रहा है कि इस वजह से पंजाब की परेशानी बढ़ गई है। इस मैच में गेल की तूफानी पारी और केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर पंजाब की टीम मुंबई के लिए 198 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकी थी। हालांकि इस मैच में पंजाब को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। 
 
मैच के बाद पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने जानकारी दी - उन्होंने (गेल) बताया कि उनकी पीठ में दर्द है। हमें देखना होगा कि वह कैसा है। गेल को लेकर संदेह के बाद तब छाए जब वे मुंबई की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे। पंजाब के कोच श्रीधरन श्रीराम ने भी कहा कि उनकी चोट का आगे आकलन किया जाएगा। गेल का फॉर्म में आना पंजाब के लिए अच्छी खबर थी, लेकिन उनकी गैरमौजदूगी में टीम का बल्लेबाजी का संतुलन बिगड़ सकता है। हालांकि अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि वे अगला मैच खेलेंगे या नहीं। 
 
श्रीधरन श्रीराम ने कहा - उन्हें अपनी पीठ में जकड़न महसूस हो रही है। उन्होंने हमें यही बताया।  हमें अगले दिनों में उनका आकलन करने और उन पर निगरानी रखने की जरूरत है। पंजाब की टीम में गेल के अलावा केएल राहुल, डेवि़ड मिलर, करुण नायर, मंदीप सिंह, सैम करेन जैसे मजबूत बल्लेबाज तो हैं, लेकिन न तो ये खेल की तरह मैच पलटने वाला खेल दिखा सकते हैं और न ही वे फॉर्म में चल रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »