19 Apr 2024, 20:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

विराट को क्रिकेट के बाइबल विजडन में दोहरा ताज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 1:08AM | Updated Date: Apr 11 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट का बाइबल कहे जाने वाली पत्रिका विजडन के लगातार तीसरे वर्ष ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुने गए हैं और वह साथ ही विजडन के वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में भी शुमार किए गए हैं। विराट ने अपने कॅरियर में अभी तक बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं और एक पुरस्कार जो अब तक उनसे दूर था वह उन्होंने हासिल कर लिया है। क्रिकेट के सबसे पुराने व्यक्तिगत पुरस्कार विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटरों में विराट को पहली बार शामिल किया गया है। इन पांच क्रिकेटरों में इंग्लैंड को जोस बटलर और सैम करेन भी शामिल हैं। इनके अलावा सरे के चैंपियनशिप विजेता कप्तान रोरी बर्न्स तथा इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट पांच विजडन क्रिकेटरों में शामिल हैं।
 
मंधाना पहली बार
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी बुधवार को विजडन क्रिकेटर्स एल्मनैक द्वारा वर्ष का शीर्ष क्रिकेटर चुना गया। दिसंबर में मंधाना को आईसीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला क्रिकेटर के लिए चुना था। मंधाना ने पिछले साल वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 669 और 662 रन बनाए। उन्होंने महिलाओं की सुपर लीग में भी 174.68 के शानदार स्ट्राइक रेट से 421 रन जोड़े। मंधाना का यह पहला पुरस्कार है। राशिद लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर अफगानिस्तान के राशिद खान को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया है। राशिद खान ने साल 2018 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.68 की औसत से 22 विकेट चटकाए। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में उन्होंने 21 विकेट झटके थे। वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों का चयन विजडन क्रिकेटर्स एल्मनैक के संपादक लॉरेंस बूथ द्वारा किया गया।
ये है पुरस्कार
यह पुरस्कार 1889 से चला आ रहा है। यह पुरस्कार खिलाड़ी को उसके कॅरियर में सिर्फ एक बार मिल पाता है। विराट 2014 के अपने पिछले इंग्लैंड दौरे में सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे, लेकिन 2018 के दौरे ने उन्हें विजडन के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल करा दिया। 2019 विजडन इस क्रिकेट बाइबल का 156वां संस्करण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »