28 Mar 2024, 21:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस अभिनेता ने विराट कोहली पर बोला हमला, कहा - छोड़ों कप्‍तानी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 11:48AM | Updated Date: Apr 9 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल के 12वें सीजन में भी कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी लगातार 6 मैच हार चुकी है। जिसको लेकर विराट कोहली की काफी आलोचना हो रही है। बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर कमाल खानयानी केआरके ने भी विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उनपर निशाना साधा है। 
 
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, विराट कोहली को आज ही  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरऔर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे ज्यादा अपमान उनके लिए अच्छा नहीं है। जिसके बाद से उनका यह विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें फैन्स ने केआरके पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया है।
 
केआरके का यह ट्वीट विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लगातार 6 मैच हारने के बाद किया है। बता दें कि विराट कोहली की टीम आरसीबी अपना छठा मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी. इस मुकाबले में भी उनकी टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »