24 Apr 2024, 03:27:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : विराट टीम की लगातार छठी हार - दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 11:19AM | Updated Date: Apr 8 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कागिसो रबादा की तूफानी गेंदबाजी के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से हराया। आरसीबी की मौजूदा सत्र में यह लगातार छठी हार है और टीम को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी पहली टीम नहीं है जिसने लगातार छह हार से शुरुआत की है। दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली की तत्कालीन टीम) भी 2013 में अपने शुरुआती छह मैच हार गई थी।
 
आरसीबी के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने अय्यर (67) की पारी की बदौलत 18 . 5 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। अय्यर ने 50 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और आठ चौके मारे। इससे पहले आरसीबी की टीम रबादा (21 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली (41) और मोईन अली (32) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »