29 Mar 2024, 21:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

जोसफ के कहर से हैदराबाद ध्वस्त, जीते मुंबई इंडियंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 1:13AM | Updated Date: Apr 7 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। मुंबई इंडियंस ने वेस्ट इंडीज के दो खिलाड़ियों कीरोन पोलार्ड की विस्फोटक पारी और पहली बार आईपीएल में खेल रहे विंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसफ की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-12 में शनिवार को 40 रन से हरा दिया। मुंबई ने सात विकेट पर 136 रन का लड़ने लायक स्कोर बनाने के बाद जोसफ की शानदार गेंदबाजी से इसका बचाव कर लिया। हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गयी। आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले जोसफ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। हैदराबाद की पांच मैचों में यह दूसरी हार है जबकि मुंबई की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »