29 Mar 2024, 11:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीजेपी में शामिल हुए धोनी, अमित शाह से मिलकर ज्वाइन की पार्टी?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 2:29PM | Updated Date: Apr 6 2019 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खबर है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 'अमित शाह फैंस टीम' ने फेसबुक पेज पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह को धोनी से हाथ मिलाते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया है, 'महेंद्र सिंह धोनी हुए भाजपा में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव। स्वागत नहीं करोगे माही भाई का। ' चौंकाने वाली बात यह है कि अमित शाह और एमएस धोनी की मुलाकात के फोटो को ढाई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तकरीबन एक हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 
 
बता दें कि यह खबर सरासर गलत है। धोनी फिलहाल किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। इससे उनके चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है।  बता दें कि धोनी और अमित शाह की हाथ मिलाते हुए यह फोटो साल 2018 की है। तब बीजेपी को समर्थन के लिए संपर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने देश के जाने माने लोगों से मुलाकात की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »