19 Apr 2024, 23:01:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर श्रीलंका के टेस्ट कप्तान पर लगा जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 6:36PM | Updated Date: Apr 3 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिमुथ करूणारत्ने पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 7500 डॉलर का जुर्माना किया गया है। उन पर लगाया गया जुर्माना उनकी एक टेस्ट मैच फीस के बराबर है। श्रीलंकाई क्रिकेटर ने गत रविवार को एक तिपहिया वाहन में टक्कर मार दी जिससे उसके ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा था, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय करूणारत्ने ने शराब पी हुयी थी। करूणारत्ने को जमानत दे दी गयी थी, लेकिन उन्हें बाद में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था। यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ था। करुणारत्ने का शराब पीकर गाड़ी चलाने का प्रकरण खिलाड़ी अनुबंध का उल्लंघन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »