20 Apr 2024, 13:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : आज दिल्ली से भिड़ेगी पंजाब - गेल और पृथ्वी शॉ पर नजरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 11:25AM | Updated Date: Apr 1 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब आज सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का समाना करेगी। दिल्ली ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में सुपर ओवर में दो बार की चैम्पियन कोलकाता को तीन रन से मात दी थी। 
 
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली ने भी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर इतने ही रन बनाए जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में गया जहां दिल्ली ने जीत हासिल की। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (55 गेंद 99) ने कोलकाता के खिलाफ टीम को लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया था। टीम को एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
दिल्ली को पृथ्वी के अलावा शानदार लय में चल रहे रिषभ पंत से भी उम्मीदें होगी जिन्होंने टीम के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 78 रन की धुआंधार पारी खेली थी। शिखर धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर और कॉलिन इंग्राम भी खुद को साबित करना चाहेंगे। 
 
अपनी शानदार गेंदबाजी से सुपर ओवर में दिल्ली को जीत दिलाने वाले कगिसो रबादा टीम के लिए एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार हैं। पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को रोकने के लिए कगिसो कारगर हो सकते हैं। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा और अक्षर पटेल पर भी नजरें होंगी। 
 
दूसरी तरफ, पंजाब भी अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर यहां पहुंची हैं। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल, गेल, मयंक अग्रवाल से टीम को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की अगुवाई में एंड्रू टाई और हार्डस विलजोन की तेज गेंदबाजी कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »