29 Mar 2024, 16:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर श्रीलंकाई कप्तान गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 4:16PM | Updated Date: Mar 31 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को रविवार कोलंबो में सुबह शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने तिपहिया गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उसके ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय करूणारत्ने ने शराब पी हुई थी।
 
 करूणारत्ने को जमानत दे दी गयी है, लेकिन उन्हें श्रीलंकाई समयानुसार तड़के 5.40 पर पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ। इस सप्ताह श्रीलंकाई खिलाड़ी को अदालत में पेश होना पड़ेगा। इस हादसे में भले ही दूसरी गाड़ी के चालक को अधिक चोटें नहीं आयीं हों लेकिन श्रीलंकाई टेस्ट टीम के कप्तान को उनके करियर में नुकसान हो सकता है। संभव है कि उनके खिलाफ श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड अदालत का फैसला आने के बाद कोई कार्रवाई कर सकता है।
 
करूणारत्ने की कप्तानी में फरवरी में श्रीलंकाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती थी जबकि मई में ब्रिटेन में होने वाले विश्वकप में भी उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाये जाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »