28 Mar 2024, 19:01:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाडियों की पत्नियां होंगी साथ - BCCI ने दी इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 2:24PM | Updated Date: Mar 30 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में अपनी पत्नियों के साथ रहने की इजाजत दे दी है। बीसीसीआई के फैसले के बाद खिलाड़ियों की पत्नियां और उनके परिवार के सदस्य इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान उनके साथ रह सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनो कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्रीने सीओए के चेयरमैन विनोद राय के सामने यह मुद्दा उठाया था। 
 
दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट के दौरान पत्नियों या फिर नजदीकी पारिवारिक सदस्यों के होने से खिलाड़ियों को मदद मिलती है। कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को ज्यादातर मैचों दौरान स्टेडियम में देखा गया है। 
 
वहीं, विराट ने भी सार्वजनिक तौर माना है कि अनुष्का के साथ होने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। लेकिन वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने कुछ शर्तों के साथ खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों के साथ रहने की इजाजत दे दी है। मौजूदा नियमों के तहत 45 दिन के विदेशी दौरे में दौरा शुरू होने के दो हफ्ते बाद अपने परिवार के सदस्यों को अपने साथ बुला सकते थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »