17 Apr 2024, 03:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह ने ठोके लगातार तीन छक्‍के - युजवेंद्र चहल को याद आए स्टुअर्ट ब्रॉड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 11:31AM | Updated Date: Mar 30 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। रायल चैलेंजर बेंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि दिग्गज युवराज सिंह ने जब उनके ओवर में तीन छक्कें लगाये तो वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के जैसा महसूस कर रहे थे। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले युवराज ने बृहस्पतिवार को यहां रायल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाये। चहल ने युवराज द्वारा ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था।’
 
चहल ने हालांकि ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर युवराज की पारी का अंत किया। युवराज ने 12 गेंद में 23 रन बनाये। युवराज ने डरबन में 19 सितंबर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »