19 Apr 2024, 13:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

2020 टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे मलिंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 1:23AM | Updated Date: Mar 24 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन/मुंबई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे। 35 वर्षीय मलिंगा ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप के बाद उनका क्रिकेट कॅरियर समाप्त हो जाएगा। मलिंगा ने साथ ही कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। टी-20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है जिसके बाद वह सबसे छोटे प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे। मलिंगा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 97वें विकेट हैं और वह पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के 98 विकेट के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं।
 
मुंबई इंडियंस के पहले छह मैचों से हटे मलिंगा 
विश्व कप टीम में जगह बनाने की कोशिशों के चलते श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पहले छह मैचों से हट गए हैं। श्रीलंका चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि विश्व कप टीम में विचार किए जाने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रोविंशियल वनडे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। मलिंगा ने विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए इस शर्त को प्राथमिकता दी है। मलिंगा सत्र के लगभग एक-तिहाई हिस्से से बाहर रहेंगे और इसके मद्देनजर उन्होंने मुंबई इंडियंस को सुझाव दिया है कि बेहतर होगा कि पूरे टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी रख लिया जाए। मुंबई ने मलिंगा को नीलामी में दो करोड़ रुपए में खरीदा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »