24 Apr 2024, 03:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड हमले में बचकर आया बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:47PM | Updated Date: Mar 23 2019 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमलों में कई लोगों की जान चली गई थी। इसी हमले में कुछ बांग्लादेश क्रिकेट खिलाड़ियों की जान बाल बाल बची थी। इन्हीं में से एक ऑल राउंडर मेहंदी हसन मिराज शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। 21 साल के मिराज ने मंगेतर राबिया अख्तर प्रीति से उनके घर पर निकाह किया। यहां दोनों के परिवार उपस्थित रहे। दोनों के रिश्ते को 6 साल हो गए थे। मिराज के अलावा तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी शुक्रवार को अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद रहमान ने हादीपुर के सतखीरा गांव में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन भी किया। 
 
तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हम शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार खत्म हुआ और हम शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी का रिश्ता रहमान को हमले के सदमे से बाहर निकालेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »