20 Apr 2024, 16:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप को लेकर मोहम्मद कैफ ने धोनी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 12:20PM | Updated Date: Feb 21 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईसीसी विश्वकप 2019 में लगभग दो महीनों का अंतराल रह गया है। इसको देखते हुए भारतीय टीम विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रयास कर रही है। इन सबके बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी भारतीय टीम उनके इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंनें धोनी को बेहतर खिलाड़ी बताते हुए कहा कि धोनी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मुशिकल परिस्थितियों में सभी खिलाड़ी उनकी तरफ ही देखते हैं।
 
उनका आगामी आईसीसी विश्वकप में फॉर्म में रहना भारतीत टीम को मजबूती प्रदान करेगा। मोहम्मद कैफ ने धोनी की तारीफ की। उन्होंनें भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी बेहतरीन कप्तान बताया क्योंकि विराट कोहली मुशिकल परिस्थितियों में धोनी से सलाह लेना उचित समझते हैं। उनहोंने विराट कोहली को बतौर कप्तान भारतीय टीम का आदर्श बताते हुए कहा कि कोहली को किसी भी परिस्थिति में जीतने की ललक है। उनका शानदार रिकार्ड भी भारतीय टीम का मनोबल बढाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »