29 Mar 2024, 19:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी चैंपियन विदर्भ ने दूसरी बार जीता ईरानी कप का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 11:39AM | Updated Date: Feb 17 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। रणजी चैंपियन विदर्भ ने लगातार दूसरी बार ईरानी कप अपने नाम कर लिया हैं। विदर्भ ने नागपुर में खेले गए ईरानी कप में शेष भारत पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। मुकाबले के पांचवे और आखिरी दिन मुकाबला ड्रॉ रहा और रणजी चैंपियन ने पहली पारी के दम पर खिताब अपने नाम कर लिया। शेष भारत ने पहली पारी में 330 रन बनाए थे, जिसके जवाब में विदर्भ ने अक्षय कारनेवार के दमदार शतक की बदौलत 425 रन बनाए। शेष भारत ने तीन विकेट पर 374 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की थी। इसके बाद विदर्भ ने पांच विकेट पर 269 रन बना लिए थे और तभी मैच ड्रॉ हो गया। दूसरी पारी में विदर्भ के लिए गणेश सतीश ने 87 और अथर्व ने 72 रन बनाए।
 
बेकार गई विहारी की पारी
शेष भारत पहली पारी में विदर्भ के गेंदबाज आदित्य सरवटे और अक्षय वाखरे के अटैक के सामने जरूर झुक गया था, लेकिन दूसरी पारी में शेष भारत के बल्लेबाजों ने विदर्भ के अटैक का डटकर सामना किया। हनुमा विहारी 180 ने दूसरी पारी में नाबाद शतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में शेष भारत के बल्लेबाज लय में दिखे। हालांकि पहली पारी में भी हनुमा ने 114 रन की बड़ी पारी खेली थी। हनुमा के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में 87 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 61 रन बनाए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »