19 Apr 2024, 15:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 3:18PM | Updated Date: Feb 12 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और डीडीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर अंडर 23 टीम के ट्रायल के दौरान सोमवार को करीब 10 से 15 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। भंडारी को सिर और कान में चोटें आई है और उन्हें उनके साथी सुखविंदर सिंह सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले गए। वहीं, डीसीपी (नॉर्थ) नुपुर प्रसाद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कश्मीरी गेट थाने में गैर इरादतन हत्या एवं धमकी आदि देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी अनुज डेढ़ा को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 
 
उधर, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हम घटना का ब्यौरा ले रहे हैं। जहां तक मुझे पता चला है कि यह एक बाहर किए गए खिलाड़ी का काम है जिसे राष्ट्रीय अंडर 23 टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाडिय़ों में नहीं रखा गया। जबकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »