19 Apr 2024, 16:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम का अहम हिस्सा : मुख्य चयनकर्ता एमएसके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 11:47AM | Updated Date: Feb 12 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति के मुखिया एमएसके प्रसाद ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल होने वाले विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम का अहम हिस्सा हैं। बीते वर्षों में धोनी की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खामोश कर दिया है।
 
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू में प्रसाद ने धोनी को लेकर कहा कि धोनी ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ है। उन्होंने तय कर लिया है कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। ये वो धोनी हैं जिन्हें हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि हम काफी खुश होंगे अगर धोनी इसी तरह अपनी बेखौफ बल्लेबाजी करते रहें। कई बार समय कम होने के कारण वे कम रन बना पाते हैं, लेकिन अब वे लगातार खेल रहे हैं तो आप उनमें बदलाव देख सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »