28 Mar 2024, 15:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी : स्रेल पटेल का शतक लेकिन सौराष्ट्र को नहीं मिली बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 6:53PM | Updated Date: Feb 5 2019 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। ओपनर स्रेल पटेल (102) के शानदार शतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान के बावजूद सौराष्ट्र गत चैंपियन विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में बढ़त हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गया। सौराष्ट्र ने पांच विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन उसकी पहली पारी 117 ओवर में 307 रन पर समाप्त हो गई। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए थे।  विदर्भ को इस तरह पहली पारी में पांच रन की बढ़त मिली।
 
विदर्भ ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 55 रन बना लिए है और उसके पास कुल 60 रन की बढ़त हो गई है। विदर्भ की दूसरी पारी में कप्तान फैज फजल 45 गेंदों में 10 रन और संजय रामास्वामी 72 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने लिए। 
 
स्टंप्स के समय गणेश सतीश 45 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन और अनुभवी वसीम जाफर 24 गेंदों में पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले ओपनर और विकेटकीपर स्रेल पटेल ने सुबह 87 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उनके साथ प्रेरक मांकड ने 16 रन से आगे खेलना शुरु किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »