28 Mar 2024, 19:05:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चौथा टेस्‍ट : खराब रोशनी के कारण खेल रुका, स्‍कोर - 236/6

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 11:58AM | Updated Date: Jan 5 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खराब रोशनी के कारण रूक गया है। मैच के तीसरे सत्र में अंपयारों ने अंधेरा होता देख मैच रोकने का फैसला किया। खेल जब रोका गया तब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए थे। 
 
विकेट पर पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 386 रन पीछे है। भारत ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की थी। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 193, ऋषभ पंत 159, रवींद्र जडेजा 81 और मयंक अग्रवाल ने 77 रनों की पारियां खेलीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »