29 Mar 2024, 06:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रिसबन इंटरनेशनल से हटे राफेल नडाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 11:24AM | Updated Date: Jan 3 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिसबन। स्पेन के राफेल नडाल ने जांघ में चोट के कारण बुधवार को सत्र के अपने पहले टेनिस टूर्नामेंट ब्रिसबन इंटरनेशनल से हटने की घोषणा कर दी। नडाल ने बताया कि उनके बाएं जांघ में हल्का खिंचाव है। उन्हें पहले राउंड में बाई मिली थी और दूसरे दौर में गुरुवार को फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा से उन्हें खेलना था। स्पेनिश खिलाड़ी ने बताया कि डॉक्टरों से सलाह के बाद उन्होंने एहतियातन ब्रिसबन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है, क्योंकि इस महीने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले वह खुद को फिट रखना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »