18 Apr 2024, 21:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यू ईयर ऑनर लिस्ट में नाइटहुड की उपाधि से नवाजे गए एलिस्टेयर कुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 11:22AM | Updated Date: Dec 30 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक को न्यू ईयर ऑनर लिस्ट में नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया है। कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इसी साल संन्यास लिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में 147 रन की पारी खेली थी और इंग्लैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। 
 
यह कुक का 33वां टेस्ट शतक था। इस तरह से उन्होंने अपने कॅरियर की समाप्ति 161 टेस्ट में 12,472 रन के साथ की थी। ये दोनों ही इंग्लैंड की ओर से सर्वोच्च रिकॉर्ड हैं। फरवरी में इंग्लैंड टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने के पहले उन्होंने 59 टेस्ट मैचों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की। उन्हें साल 2011 में एमबीई से नवाजा गया था और बाद में पांच साल बाद सीबीई से नवाजा गया। अब वह नाइटहुड हासिल करने के साथ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर के एक एक्सक्लूसिव क्लब का हिस्सा बन गए हैं। सर इयान बॉथम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आखिरी खिलाड़ी थे जब उन्हें 11 साल पहले इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
 
ब्रिटिश नागरिकों को मिलता है ये अवॉर्ड
साल 1917 से ब्रिटिश सरकार इस अवॉर्ड को विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले ब्रिटिश नागरिकों को दे रही है। किंग जॉर्ज वी के समय यह अवॉर्ड सिर्फ शीर्ष पदों पर बैठे लोगों या युद्ध के समय वीरता दिखाने वाले जवानों को दिया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किए गए और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को भी शामिल किया गया। इसकी पांच अलग-अलग रैंक हैं- नाइट एंड डेम ग्रैंड क्रॉस (जीबीई), नाइट एंड डेम कमांडर (क्रमश: केबीई और डीबीई), कमांडर (सीबीई), आॅफिसर (ओबीई) और सदस्य (एमबीई)। इनमें से शुरूआती दो रैंक हासिल करने वालों को सर या डेम की उपाधि दी जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »