19 Apr 2024, 22:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरे दिन का खेल खत्‍म : भारत- 54/5, कुल बढ़त 346 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 3:24PM | Updated Date: Dec 28 2018 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं जबकि टीम की कुल बढ़त 346 रनों की हो गई है।
 
दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर मयंक अग्रवाल (28) और ऋषभ पंत (6) पर नाबाद हैं। दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का पहला विकेट 28 रन के कुल योग पर हनुमा (13) के रूप में गिर गया। इसके बाद इसी स्कोर पर भारत ने पुजारा (0), कोहली (0) के विकेट भी खो दिए।
 
भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने अजिंक्य रहाणे (1) और रोहित शर्मा (5) के विकेट भी खो दिए। लेकिन इसके बाद मयंक और पंत ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रनों पर ढेर कर दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »