25 Apr 2024, 18:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

अधिग्रहण से 1.5 अरब डॉलर का नया निवेश आएगा: इन्फोसिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2015 1:09PM | Updated Date: Jun 7 2015 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन्फोसिस को उम्मीद है कि अधिग्रहण से करीब 1.5 अरब डॉलर का निवेश आएगा। सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने 2020 तक अपनी आय बढ़ाकर 20 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी, इन्फोसिस ने इस समयावधि में उद्योग में कर्मचारियों के कंपनी छोड़कर जाने की दर घटाकर न्यूनतम करने का भी लक्ष्य रखा है।
   
इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी विशाल सिक्का ने सालाना रिपोर्ट में कहा हमारे प्रबंधन का लक्ष्य है कंपनी को 2020 तक 20 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तैयार करना। बेंगलुर मुख्यालय वाली कंपनी स्वचालन और कृत्रिम प्रतिभा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी नवोन्मेषी कंपनियों की तलाश कर रही है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »