23 Apr 2024, 23:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

इस नीलामी से कहानी खत्म नहीं हुई: यूनिनॉर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2015 1:46PM | Updated Date: Mar 29 2015 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी यूनिनॉर हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम नहीं खरीद पाई है। यह नीलामी पिछले सप्ताह संपन्न हुई। कंपनी ने कहा है कि स्पेक्ट्रम हासिल करने के अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। चाहे ये अधिग्रहण के जरिये हों या जरूरत के अनुसार स्पेक्ट्रम साझेदारी के जरिये हो। यूनिनॉर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक सूद ने कहा, ऐसा मत समझिये कि इस नीलामी से कहानी समाप्त हो गई। 
 
 
 
हमारा मजबूत कारोबारी मॉडल है जो हमें वृद्धि दे रहा है। हमें नहीं लगता कि यह मॉडल अगले कुछ साल में प्रदर्शन नहीं करेगा। नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर की इकाई यूनिनॉर स्पेक्ट्रम नीलामी में शामिल हुई थी, लेकिन उसने कोई स्पेक्ट्रम नहीं खरीदा। यूनिनॉर के पास देश में 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में से सात में मोबाइल सेवाओं का परमिट है। फिलहाल कंपनी छह सेवा क्षेत्रों आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश पूर्व और पश्चिम में परिचालन कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »