29 Mar 2024, 17:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्लेनबिया लॉन्च करेगी किफायती न्यूट्रिशनल उत्पाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 2:48PM | Updated Date: Apr 30 2018 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पोर्ट न्यूट्रिशनल उत्पाद क्षेत्र की कंपनी ग्लेनबिया ने लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किफायती उत्पाद लॉच करने की घोषणा की है। कंपनी के भारत में प्रमुख अविक सान्याल ने यहां फिट इंडिया सम्मेलन के दौरान कहा कि उनकी कंपनी 'मेक इंडिया ए फिटर इंडिया' मिशन को पूरा करने के लिए किफायती उत्पाद लॉन्च करने जा रही है जो लोगों को पोषण की दैनिक खुराक प्रदान करेंगे। ये उत्पाद भारत में 20,000 स्टोरों पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। 

उन्होंने कहा कि अल्प आय वर्ग के लोगों को दैनिक न्यूट्रिशन की पूर्ति के लिए उनकी कंपनी पहले की दो रुपए मूल्य का मल्टी-न्यूट्रिशनल सैशे लॉन्च कर चुकी है जो पूरी तरह से भारत में निर्मित है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया ने कुपोषण से लड़ने के लिए 1000 से अधिक गांवों के साथ साझेदारी की है और गांवों में परिवर्तन लाने के लिए अपने सहयोग का संकल्प लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »