25 Apr 2024, 15:24:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अफोर्ड प्लान ने जुटाए एक करोड़ डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 2:06PM | Updated Date: Apr 18 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में मददगार फिनटेक कंपनी अफोर्ड प्लान ने एक करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। कंपनी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सीरीज बी फंडिंग के तहत जुटाई इस पूंजी का उपयोग कारोबार विस्तार पर किया जाएगा। मौजूदा निवेशकों प्राइम वेंचर पार्टनर्स और कालारी कैपिटल के साथ नए निवेशक ओमिडयार नेटवर्क के जरिये कंपनी ने यह पूंजी जुटाई है। कारोबार विस्तार के तहत 200 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना है।

उसने कहा कि अफोर्ड प्लान ने नॉन इमरजेंसी इलाज की प्रक्रिया सस्ती बनाने के लिए 300 से ज्यादा अस्पतालों से साझेदारी की है। अभी तक यह प्लान एक लाख से ज्यादा मरीजों तक पहुंचा है। नई पूंजी का इस्तेमाल बचत आधारित फाइनेंशल प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा और देश भर के अस्पतालों को अफोर्ड प्लान अपनाने के लिए प्रोत्साहित दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »