20 Apr 2024, 02:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओरिफ्लेम ने लॉन्च किया आॅप्टिमल्स ब्रांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 5:16PM | Updated Date: Apr 11 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्किन केयर उद्योग की स्वीडन की बहुराष्ट्रीय कंपनी ओरिफ्लेम ने भारतीय बाजार में आॅप्टिमल्स ब्रांड बुधवार को लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी के दक्षिण एशिया (क्षेत्रीय विपणन) के वरिष्ठ निदेशक नवीन आनंद और कंपनी की ब्रांड अंबेसडर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने यहां इस ब्रांड को भारत में उतारे जाने की घोषणा की।  आनंद ने कहा कि ओरिफ्लेम के आॅप्टिमल्स ब्रांड के उत्पाद की अनोखी बात यह है कि इसमें स्वीडन के विशेष पौधे, एंटीआॅक्सीडेंट, मिनरल, विटामिन और जरूरी तेल है जो भारत के मौसम के अनुसार वातावरण में बचाने के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि ओरिफ्लेम ने अपने 50 वर्षाें के अनुभव के आधार पर इस ब्रांड के उत्पादों का विकास किया है। इस  ब्रांड के नए उत्पाद स्किनकेयर में नवीनतम और बेहतर प्रस्तुति है। आॅप्टिमल्स ब्रांड के तहत तीन नए उत्पादों की रेंज  हाइड्रा, इवेन आउट, और एज रिवाइव लॉच किये गये है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »