28 Mar 2024, 19:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आॅयल इंडिया लिमिटेड की खोज को मिला ईपीओ का पेटेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 4:54PM | Updated Date: Apr 9 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तेल एवं गैस क्षेत्र की सरकारी कंपनी आॅयल इंडिया लिमिटेड को पैकर्स वाले तेल कुएं में मोम के जमाव को रोकने की विधि खोजने के लिए यूरोपीय पेटेंट आॅफिस (ईपीओ)से पहली बार पेटेंट मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी कि आॅयल के शोध एवं विकास इकाई के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। कंपनी ने पैकर्स वाले तेल कुएं के तलछठ में मोम के जमाव को रोकने की विधि ईजाद की है।

कंपनी ने वैज्ञानिक ने इस समस्या का अच्छी तरह अध्ययन किया और पाया कि ऐसा वलय में द्रव के संघनन और वाष्पीकरण के कारण हुई वेलबोर कूंिलग की वजह से होता है। पेंटेट हुई विधि के तहत तेल कुएं के वलय से इस द्रव को इजेक्टर उपकरण के माध्यम से हटाया जाता है। यह बहुत ही आसान विधि है और यह तेल कुएं के उत्पादन को प्रभावित भी नहीं करती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »