29 Mar 2024, 06:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

इन्फोसिस में 1 वर्ष में 18 से 113 हुई करोड़पति कर्मचारियों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2015 3:22PM | Updated Date: May 24 2015 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछले 1 वर्ष इन्फोसिस में करोड़पतियों और बड़ी सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीईओ विशाल सिक्का का यह एक प्रयास है जिससे कंपनी के अधिकारियों को बाजार के हिसाब से बराबर वेतन मिले और कंपनी छोडऩे वाले अधिकारियों की संख्या में कमी लाई जा सके।

पिछले वर्ष 2014-15 में 1 करोड़ रुपए से अधिक वेतन पाने वाले 113 कर्मचारी थे। जबकि एक साल पहले तक ऐसे कर्मचारी की संख्या मात्र 18 थी। वहीं 202 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें 60 लाख रुपए से अधिक सैलरी मिलती है जबकि 2013-14 में ऐसे कर्मचारी  सिर्फ 72 थे।

इन्फोसिस में बहुत से कर्मचारियों की सैलरी में भारी उछाल देखने को मिला है। 60 लाख से ज्यादा की कमाई वाले बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जो 2013-14 में इस लिस्ट में शामिल नहीं थे। वाइस प्रेजीडेंट स्तर के अधिकारी भी जो पहले लगभग 1.5 करोड़ रुपए तक सैलरी पाते थे उन्हें भी पिछले साल 3-4 करोड़ रुपए तक वेतन मिला। सभी आंकड़े इन्फोसिस की ऐनुअल रिपोर्ट से लिए गए है। रिपोर्ट में दिए गए 1 लेख में 2014-15 में कई अधिकारियों को अच्छा बोनस भी दिया गया है।



 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »