29 Mar 2024, 15:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आयशर मोटर्स ने दिया इस अमेरिकी कंपनी को झटका, जानिये क्या है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 3:58PM | Updated Date: Mar 12 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अमेरिकी कंपनी पोलारिस इंडस्ट्रीज के साथ अपना संयुक्त उपक्रम तत्काल बंद करने की सोमवार को घोषणा की। आयशर मोटर्स ने बताया कि उसने मल्टिक्स के निर्माण के लिए पोलारिस के साथ वर्ष 2012 में संयुक्त उपक्रम आयशर पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया था। शुरुआती सफलता के बाद इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मल्टिक्स को देश का पहला निजी यूटिलिटी वाहन माना जाता  है, जो यात्री परिवहन के साथ माल ढुलाई में इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी ने बताया कि मल्टिक्स की शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह पाई और इसमें धीरे-धीरे अधिक गिरावट आने लगी।  आयशर पोलारिस को 31 मार्च 2017 को समाप्त वित्त वर्ष में 91.83 करोड रुपए का घाटा हुआ था। आयशर मोटर्स का कहना है कि उसने 31 दिसंबर 2017 तक संयुक्त उपक्रम में 2.90 अरब रुपए का निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि वह मल्टिक्स के कलपुर्जे मुहैया कराने के साथ सर्विस सपोर्ट भी देती रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »