26 Apr 2024, 01:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

पीएनबी घोटाले में शामिल गीतांजलि जेम्स को लगा बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 1:57PM | Updated Date: Feb 19 2018 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी लेनदेन में गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की संलिप्तता की खबर आने के बाद कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों की इस सूची में नया नाम कृष्णन संगमेश्वरन का है। संगमेश्वरन ने बीएसई को ईमेल से कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के बारे में आज सूचित किया। इसके साथ ही बीएसई को सोमवार को पंखुड़ी का भी इस्तीफा मिला। वह गीतांजलि जेम्स की उपाध्यक्ष और कंपनी सचिव थीं। उनका त्यागपत्र 13 फरवरी से प्रभावी है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी चंद्रकांत करकरे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा 15 फरवरी से प्रभावी है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गीतांजलि जेम्स के कई शोरूम पर छापे मारे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »