19 Apr 2024, 17:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

भारतीय कंपनी का अबूधाबी में जलवा, 2,200 करोड़ का मिला ठेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:44PM | Updated Date: Feb 12 2018 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्माण अभियांत्रिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी लार्सन एंड टूब्रो की हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में काम करने वाली इकाई एलएंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लिमिटेड को संयुक्त अरब अमीरात की एक कंपनी से 2,200 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। एलएंडटी ने सोमवार को बताया कि उसे अबूधाबी की कंपनी अलधफरा पेट्रोलियम आॅपरेशंस कंपनी लिमिटेड से एक तेल क्षेत्र के विकास के लिए यह ठेका मिला है।

इसमें अभियांत्रिकी और निर्माण तथा इसके लिए सामानों की खरीद की जिम्मेदारी एलएंडटी की होगी। उसे फ्लो लाइन के साथ 133 केवी और 33 केवी के बिजली पारेषण लाइन का भी निर्माण करना है। अलधफरा पेट्रोलियम अबुधाबी नेशनल आॅयल कंपनी और कोरिया नेशनल आॅयल कंपनी का संयुक्त उपक्रम है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »